श्रावस्ती, फरवरी 23 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खावाकला के मजरा गंगापुर निवासी मीना देवी (35) पत्नी रमेश गुप्ता ने सोमवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में रखा शैम्पू पी लिया। इससे कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई। महिला की हलत बिगड़त देख परिजनों को जानकारी हुई। इस पर परिजनों की ओर से आनन फानन में महिला को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...