हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्य संतोष पांडेय ने दीप प्रजव्वालित कर किया। छात्र-छात्राओं ने रामलीला का मंचन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बच्चों की ओर से दी गई प्रस्तुति की सराहना की। प्रबंधक ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बीएस मनराल, विनोद खोलिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.