लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- उच्च माध्यमिक विद्यालय कफारा में मेधावी छात्राओं को शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। बीईओ फूलचंद के निर्देशन में विद्यालय के प्राध्यापक उमेश चौरसिया व सहायक अध्यापिका सुषमा रानी देओल उपस्थित रहीं। कक्षा 6, 7 व 8 की मेधावी छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें कक्षा 6 से छात्रा मीनू, कक्षा 7 से निधि पांडे व प्राची शुक्ला और कक्षा आठ से ज्योति देवी व पायल गुप्ता को शैक्षिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। बीईओ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...