विकासनगर, जनवरी 13 -- प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा शीतकालीन अवकाश के दौरान विकासनगर ब्लाक के देवथला गांव में शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें विभिन्न ग्रुप एक्टिविटी, मॉडल, दीवार पत्रिका और कहानी पर आधारित नाटक शामिल थे। समारोह में गांव के सभी लोगों ने भाग लिया, बच्चों के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी शिक्षा और कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे गांव के लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सका। गाव के लोगों द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की गई , जो ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। प्रथम संस्था के राज्य प्रमुख श्री धर्मेन्द्र कुमार जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.