शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- शैक्षिक विजिट से बस द्वारा वापस आ रही छात्रा बस से उतरते समय अचानक गिरकर घायल हो गई। परिवार के लोगों ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कपसेड़ा गांव में स्थित चंदन लाल विशाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शनिवार को प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल लगभग 40 छात्र-छात्राओं को बस द्वारा शैक्षिक विजिट के लिए बरेली एक कॉलेज लेकर गए थे। इसमें गुरगिया बहादुरपुर गांव की कक्षा 11 की छात्रा चेतना वर्मा भी मौजूद थी। बरेली से वापस आते समय हाईवे पर बस से जब छात्र चेतना वर्मा उतर रही थी तभी अचानक गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्र को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेतना की मां रीना देवी ने कॉलेज प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। उधर प्रबंधक वीरेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.