बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। पीएम श्री विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को खासा उत्साह देखने को मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना कर किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील कुमार गौड़, जिला समन्वयक (ट्रेनिंग) श्रीमती विनीता मिश्रा, जिला समन्वयक (निपुण) अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक (एमआईएस) पुनीत श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद के 18 पीएम श्री विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भ्रमण में सहभागिता की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी मिलती है...