मऊ, फरवरी 4 -- पहसा। स्कूल ट्यूनिंग/पेयरिंग कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे चरण में बुधवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कीरतसराय के बच्चों को जिला मुख्यालय स्थित एक विद्यालय के शैक्षिक भ्रमण पर रवाना किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, ग्राम प्रधान द्रोणाचार्य, लेखपाल नीतीश, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राधा मोहन और उपाध्यक्ष भिखारी राजभर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के भौतिक परिवेश से बच्चे रूबरू हुए। इस अवसर पर परवेज आलम अंसारी, विवेक राय, प्रवीण यादव, विवेक सिंह, कुसुम लता, विमल साहनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...