रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- दिनेशपुर। किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 7 तथा कक्षा 8 की छात्राओं ने पंतनगर विवि का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राएं म्यूजियम देख बहुत खुश हुए। भ्रमण के दौरान बच्चों को विवि का म्यूजियम दिखाया गया। पुस्तकालय प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को कृषि से संबंधित पुस्तक दिखाई। उन्होंने विवि में कृषि शिक्षा मत्स्य पालन शिक्षा मछली पालन शिक्षा कुक्कुट पालन और अन्य चीजों को देखा। इसके बाद बच्चों को मछली पालन के प्लांट दिखाए गए। एक्सपोजर विजिट के द्वितीय चरण में पशु चिकित्सा एवं जंतु विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को विकसित कराई गई पशु चिकित्सा, पशु नस्ल के बारे में जानकारी दी। यहां कैलाश, रूपाली सक्सेना, भावना परमानंद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...