बिजनौर, जनवरी 11 -- बीएसए सचिन कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसए कार्यालय द्वारा ईसीसीई एजुकेटर के चयन के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन जनपद स्तर पर शासनादेश में गठित समिति द्वारा बिजनौर में किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को तिथि व स्थान के लिए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा पृथक रुप से सूचित किया जाएगा। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...