कानपुर, दिसम्बर 17 -- द चिंटेल्स स्कूल में त्रिदिवसीय वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शनी 'ग्रोवर्स एंड गार्डियंस हीरोज ऑफ द सॉयल एंड द नेशन' का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नंदिता बसक, निदेशक अनुराग विज, आदित्य विज और डॉ. कविशा खुराना विज उपस्थित थे। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किसानों और सैनिकों के योगदान को दर्शाने वाले मॉडल और प्रस्तुतियां दीं। प्रदर्शनी में 'सेवा, त्याग, सततता, साहस और जिम्मेदारी' जैसे मूल्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। छात्रों ने कवि सम्मेलन, डांस ड्रामा और वॉक-इन गैलरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.