औरंगाबाद, फरवरी 21 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल भरौंधा तथा राजकीय कन्या मिडिल स्कूल कुटुंबा के छात्र-छात्राएं शैक्षिक परिभ्रमण यात्रा पर रवाना हुए। मिडिल स्कूल भरौंधा के दल को हेडमास्टर अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया, जबकि राजकीय कन्या मिडिल स्कूल कुटुंबा के दल को स्थानीय मुखिया अनिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भरौंधा स्कूल का दल पटना पहुंचकर वहां के ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन करेगा। दल के साथ शिक्षक प्रणय प्रसून, ब्रजेश सिन्हा, गायत्री कुमारी और ईशा कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद हैं। कुटुंबा स्कूल के शिक्षक भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं। हेडमास्टर अनिल कुमार ने कहा कि शैक्षिक परिभ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...