बेगुसराय, फरवरी 9 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत दहिया कन्या मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सोमवार को ऐतिहासिक व शैक्षणिक भ्रमण पर नालंदा, राजगीर और पावापुरी ले जाया गया। परिभ्रमण दल को प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शेखर ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया और जाना कि किस प्रकार यह शिक्षा का वैश्विक केंद्र हुआ करता था। राजगीर में छात्रों ने शांति स्तूप, वेणुवन तथा गर्म जल कुंडों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को समझा। भ्रमण क...