संभल, फरवरी 23 -- शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को सामाजिक विज्ञान विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों ने सामाजिक विज्ञान विषय पर पीपीटी व टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। अशोक नगर स्थित सिंह फार्महाउस में रविवार को सामाजिक विषय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सामाजिक विषय कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किया। जिसमें सूर्य भूषण सिंह, हिमांशु भारद्वाज, दीपाली गुप्ता, अंशुल गुप्ता, पल्लवी सागर, मृदुल, शब्बीर, विचित्र वीर, करन पाल, सुलेखा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सामाजिक विषय के अप...