बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को सूची सौंपी गई है। डायट जल्द ही प्रशिक्षण की तिथियां तय कर देगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए समग्र शिक्षा की ओर से हर माह प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूरेसी एफएनएल आधारित प्रशिक्षण, ईसीसी कार्यक्रम, केजीवी विद्यालयों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की कार्यशाला समेत अन्य प्रशिक्षण व कार्यशाला पूरे वर्ष आयोजित किए जाएंगे। उच्च प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए स्मार्ट क्लासेज और आईसीटी से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके अलावा जेंडर संवेदीकरण तथा जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। लर्निंग बाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.