मेरठ, फरवरी 11 -- मवाना। गंगानगर स्थित ट्रांसलम एकेडमी इंटरनेशनल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के सफल क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय विस्तृत कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसका औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज और ट्रांसलम एकेडमी के प्रधानाचार्य श्याम तिवारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परख का सामान्य प्रसार मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की शैक्षिक गुणवत्ता को मापने के लिए आयोजित होने वाला एक वृहद और वैज्ञानिक राष्ट्रीय सर्वेक्षण है। इसकी सफलता सटीक आंकड़ों और जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने कहा कि इस सर्वेक्षण का मुख्य ध्येय बच्चों में समझ विकसित करना है। उन्होंने प्रतिभागियों को सचेत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.