गढ़वा, अक्टूबर 11 -- रंका। परियोजना कन्या उच्च विद्यालय रंका में पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम ने विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन कर छात्राओं को गणित विषय की सरल व व्यावहारिक जानकारी दी गयी। उस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में पुलिस निरीक्षक ने गणित के विभिन्न सूत्रों, तार्किक प्रश्नों और सामान्य ज्ञान से जुड़ी अनेक उपयोगी जानकारी छात्राओं के साथ साझा की। साथ ही उन्होंने गणित के माध्यम से तार्किक सोच, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता के विकास पर भी प्रकाश डाला। सत्र के दौरान छात्राओं से उन्होंने सवाल-जवाब भी किए। कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने गणित के प्रति अपनी रुचि और जिज्ञासा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...