सासाराम, फरवरी 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सर्वोदय मध्य विद्यालय नोखा में शनिवार को शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायट के प्राचार्य नीरज कुमार मौर्य थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार व वरीय शिक्षक ददन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद संवाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान वर्ग सात की छात्रा राधा कुमारी ने डायट के प्रचार्य से उनके लक्ष्य और पूरा करने की जानकारी मांगी। वहीं वर्ग छह की छात्रा सलोनी कुमारी ने परीक्षा क्या होती है?, वर्ग आठ की छात्रा प्रियंशु ने पूछा कि जब बिना पढ़े भी आदमी जीवन जी सकता है तो, पढ़ाई क्यों? जिस पर डायट के प्राचार्य ने एक-एक कर सभी छात्रों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया। मौके पर सेवानिवृत प्रधानाध्याप...