सोनभद्र, फरवरी 15 -- डाला। स्थानीय नगर में संचालित उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन ने अपना 8 वां स्थापना दिवस शनिवार को प्रतिभा का पर्व थीम के साथ प्राथमिक विद्यालय सलईबनवा व बघमनवा में उत्साहपूर्वक मनाया। उक्त संस्था की स्थापना वर्ष 2018 में चन्द्र किरण तिवारी और निखिल शेट्टी के माध्यम से किया गया। भ्रमण समिति ने आगंतुकों को स्कूल और पुस्तकालय का भ्रमण कराया, जबकि प्रदर्शनी समिति ने बच्चों के शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम सहायक नूतन मेहरोत्रा, कार्यक्रम समन्वयक तूलिका, कार्यक्रम सहायक प्रेमलता, अंकित मौर्य, उपासना पांडेय, श्लेष कुमार, दीपू ज्योति, बंदना मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...