भागलपुर, जनवरी 14 -- मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शिक्षकों की शैक्षणिक समृद्धि में संकुल की महत्ता विषय पर समन्वयक सह प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा का शुभारंभ उच्च माध्यमिक विद्यालय दीननगर पुरैनी उत्तरी के समन्वयक सह प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर ने किया। इसके बाद उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने संकुल के महत्व को साझा किया। मौके पर गुड्डू सिंह, महेश कुमार, आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...