आगरा, फरवरी 14 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र दल का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। संयुक्त शिक्षा-सह-सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना रहा। कश्मीरी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान, इतिहास, पर्यटन एवं आतिथ्य तथा ललित कला विभागों का दौरा किया और प्रयोगशालाओं, शोध गतिविधियों व नवाचार आधारित अध्ययन पद्धतियों की जानकारी ली। भ्रमण का मुख्य केंद्र संगीत एवं ललित कला संस्थान रहा, जहां कश्मीर और उत्तर प्रदेश की लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। कश्मीरी लोक धुनों और स्थानीय लोक संस्कृति की संयुक्त प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कश्मीर विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.