पाकुड़, जनवरी 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ बीएड कॉलेज पाकुड़ की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने दुमका के विभिन्न शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इस एजुकेशन टूर का उद्देश्य कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ना, विद्यार्थियों में अवलोकन क्षमता विकसित करना तथा सामाजिक व सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करना रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, सहयोग एवं सामूहिकता का परिचय दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि, शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे टूर न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.