दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत दुमका जिले के दो सौ बच्चों को रांची ले जाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा ने हरी झंड़ी दिखाकर बच्चों को रांची के लिए रवाना किया। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा सरकारी विद्यालय के चयनित बच्चे सम्मिलित हैं। बच्चे 6 से 8 मार्च तक रांची भ्रमण करेंगे। इन बच्चों के साथ मार्गदर्शक के रूप में शिक्षिका इंद्राणी पॉल, दीपा पन्ना, सुहागिनी, रिसोर्स शिक्षक निरंजन मंडल और सुनीता कुमारी, संकुल साधन सेवी अनिरुद्ध और प्रदीप कुमार साथ में गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.