देवरिया, फरवरी 23 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। देसही देवरिया के खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र के निर्देशन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण संपन्न हुआ। भ्रमण को जनपद की टॉपर छात्रा ज्योति मद्धेशिया (सहवा) तथा कशिश खातून (हरैया) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद की देखरेख में गोरखपुर भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर, रेलवे संग्रहालय, रामगढ़ ताल (नौका विहार) अवलोकन किया। चिड़ियाघर में बच्चों ने विभिन्न वन्य जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। रेलवे संग्रहालय में रेल परिवहन के इतिहास और तकनीकी विकास को समझा। रामगढ़ ताल में नौका विहार के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच,...