गढ़वा, दिसम्बर 20 -- मेराल, प्रतिनिधि। द इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शनिवार को नेतरहाट, सुगाबांध वॉटरफॉल के शैक्षणिक भ्रमण पर गए। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ पहाड़ों की रानी नेतरहाट और सुगा बांध वॉटरफॉल सहित अन्य जगहों पर भ्रमण के लिए भेजा गया है। समय-समय पर विद्यालय के द्वारा छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया जाता है। शैक्षणिक भ्रमण करने से मानसिक, शारीरिक और शैक्षिक विकास होता है। कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भ्रमण पर आए बच्चों को नेतरहाट के आवासीय विद्यालय सहित यहां के कई प्रमुख जगहों पर भ्रमण कराया गया। यहां की भौगोलिक स्थितियों के बारे में बताया गया। शैक्षणिक भ्रमण पर जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.