जौनपुर, फरवरी 14 -- गौराबादशाहपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिथार के बच्चों की टीम शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर सेवईनाला स्थित कमला नेहरू इंटर कालेज के लिए रवाना हुए। वहां स्कूल के शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने पुस्तकालय, प्रयोगशाला, संगीत कक्ष एवं खेल के मैदान का अवलोकन किया। बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण पर ले जा रही बस को सुबह धर्मापुर के बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्कूल पेयरिंग एवं ट्विनिंग कार्यक्रम नई शिक्षा नीति की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिससे बच्चे उच्च स्तरीय सुविधा से लैस स्कूलों में जाकर अपनी जानकारियों को नया आयाम देते हैं। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मार्कण्डेय, सुरेन्द्र यादव, एआरपी महेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक विद्योत्मा उपाध्याय और समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.