आगरा, दिसम्बर 6 -- विकास क्षेत्र सिढ़पुरा के श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, प्रबंध तंत्र के उपाध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, प्रबंधक आशुतोष भारद्वाज और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को शिक्षक तरुण पांडे और गौरव सिंह ने बच्चों को कोकिला वन, नंदगांव, राधा रानी मंदिर, महल, कीर्ति मंदिर, मानसी गंगा, छटीकरा, चारधाम मंदिर, वैष्णो माता मंदिर, चंद्रोदय मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर आदि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मन में आने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं के उत्तर पाए। बारहवीं कक्षा की छात्रा दीप्ति ने बताया कि भ्रमण को लेकर पहले से काफी उत्सुकता थी। वहीं छात्र प्रशांत ओर अंकित ने कहा कि...