रांची, दिसम्बर 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग चार बजे शैक्षणिक भ्रमण पर बनारी से जमशेदपुर जा रही श्री गणेश नामक बस एक कच्चे मकान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहेलदाग बनारी बनाला के 60 छात्र-छात्राएं बाल बाल बच गए। बस में सवार छात्रों, शिक्षकों और चालक को चोट नहीं आई है। बताया जाता है कि बस जैसे दिघिया गांव के पास पहुंची चालक को अचानक झपकी आ गई और सड़क के किनारे कच्चे मकान से टकराई और खेत में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद बस के अंदर मची चीख-पुकार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा और मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस के अंदर चीख-प...