बगहा, फरवरी 22 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता।मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय झाखरा के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि इस परिभ्रमण में वर्ग छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।छात्रों का दल वाल्मीकिनगर, नंदनगढ़ (लौरिया) समेत अन्य ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का भ्रमण करेगा और वहां के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त करेगा।वाल्मीकिनगर प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व,गंडक नदी व वाल्मीकि आश्रम क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण हैं।लौरिया का नंदनगढ़ प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है,जहां अशोक स्तंभ और पुरातात्विक अवशेष मौजूद हैं।यह स्थल मौर्यकालीन इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है।इस दौरान विद्यालय के शिक्...