दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। लनामिवि में सीनेट की वार्षिक बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। हालांकि बैठक में कई बार हंगामे की स्थिति भी बनती रही। कुलपति का अभिभाषण खत्म होने के बाद अधिकतर सदस्यों ने समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति के कार्यकाल की सराहना की। प्रतिक्रिया की शुरुआत अंजीत चौधरी ने की, जिस दौरान गगन कुमार झा के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने भी अभिभाषण का समर्थन किया। सदस्य आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने साल में दो सीनेट के आयोजन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति का निर्देश भी था, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। सीनेट की एक बैठक होती है, जिसमें मुख्य मुद्दा बजट ही रहता है। शैक्षणिक मामलों पर गंभीर चर्चा के लिए अलग से सीनेट की बैठक होनी चाहिए। उन्होंने अंगीभूत कॉलेज...