बेगुसराय, फरवरी 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत सियालषण प्लस टू स्कूल, समसा के 50 छात्र-छात्राओं का दल बुधवार को राजगीर, नालंदा एवं पावापुरी के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण रथ को रवाना किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के धरोहर स्थलों से विद्यार्थियों को रूबरू कराना ही शैक्षणिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर शिक्षक संत कुमार, उत्तम कुमार, नीतीश कुमार झा, पूर्णानन्द पूजन, विकास कुमार झा एवं शिक्षिका मनीषा कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...