बेगुसराय, फरवरी 5 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र की दुनही पंचायत स्थित दुनही राजकीयकृत मध्य विद्यालय के 50 स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुरुवार की सुबह राजगीर, पावापुरी व नालंदा के लिए रवाना हुए। इस शैक्षणिक यात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिमोहन प्रसाद राय व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार महतो ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। विद्यालय से रवाना होते समय बच्चों के चेहरे पर ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों को देखने, जानने व समझने की उत्सुकता साफ झलक रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...