पूर्णिया, फरवरी 21 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय जगदल के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए बांका रवाना हुए। विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को शुभ यात्रा की कामना की। उन्होंने बताया कि परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर भी व्यावहारिक ज्ञान देना है ताकि वे ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और पर्यावरणीय स्थलों को नजदीक से देख सकें। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बांका स्थित मंदार पर्वत सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा जिससे उनके ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी। समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.