चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा, संवाददाता। 197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चाईबासा तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बच्चों को शैक्षणिक टूर पर वाराणसी भेजा गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को वहां पर स्थित टूरिस्ट/ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने तथा वहां की परम्परा एंव संस्कृति से रूबरू होने के लिए भेजा गया है, जिसमें कुल 20 प्रतिभागी भ्रमण के लिए केरिपुबल के 2 एस्कार्ट के साथ वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। भ्रमण के लिए प्रस्थाान करने से पूर्व प्रतिभागियों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन 197 बटालियन केरिपुबल तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान मे वाहिंनी मुख्यालय 1...