गोरखपुर, मार्च 21 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल सेमरी का युग्मन एमसीए पब्लिक स्कूल गोला बाजार से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, शिक्षण विधियों और सर्वोत्तम शैक्षिक प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। पीएम श्री स्कूल सेमरी के बच्चों और शिक्षकों का एमसीए पब्लिक स्कूल, गोला में फूल-मालाओं, रोरी-चंदन और प्रतीक चिह्नों से स्वागत किया गया। बच्चों ने टीएलएम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल के मैदान और डिजिटल सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक व राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, खंड शिक्षा अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.