कोटद्वार, सितम्बर 21 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से शनिवार को कैरियर गाइडेंस एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी देना तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाली रचनात्मक कला है। यह कोर्स युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति को धार देने और व्यावसायिक जीवन में सफलता पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर प्रीति रानी ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिक्षा प्रणाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.