अररिया, दिसम्बर 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता गुरूवार को मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के दसवीं कक्षा के आवासीय (हॉस्टल) के छात्रों को शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण के लिए कोलकाता भेजा गया। निदेशक डॉ. संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर इन छात्रों को कोलकाता रवाना किया। डॉ. प्रधान ने बताया कि इस भ्रमण में बच्चों को कोलकाता के बेलूर मठ, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, तारामंडल, भारतीय म्यूजियम, चिड़िया खाना एवं अन्य कई जगह का भ्रमण कराया जाएगा जिससे बच्चों में शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा। ग्रुप के कैप्टन अभिनंदन नौटियाल एवं हॉस्टल वार्डन श्री पंकज दूबे सहयोगी राजेश गुप्ता, विकास ठाकुर, निलेश मंडल आदि की देखरेख में कोलकाता भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...