मेरठ, मार्च 8 -- पंजाब के खिलाफ 9 मार्च से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए शेष भारत की टीम में समीर रिजवी को कप्तान बनाया गया है। हाल ही में आयोजित अंडर 23 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के चलते समीर रिज़वी का चयन किया गया है। शेष भारत की टीम में मेरठ के समीर रिजवी और गाजियाबाद के आराध्य यादव शामिल रहेंगे। इस बार अंडर 23 प्रतियोगिता में पंजाब की टीम विजेता बनी थी। इसके बाद पंजाब के खिलाफ शेष भारत की टीम का चयन किया गया था। समीर रिजवी ने अंडर 23 प्रतियोगिता में दो दोहरे शतक के अलावा रणजी मुकाबले में भी एक दोहरा शतक जमाया था। इस सत्र में वह लगातार तीन दोहरे शतक जमाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। कप्तान बनाए जाने पर कोच तनकीब अख्तर ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.