रांची, अगस्त 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री करने के लिए अल्फा टोप्पो को शेवनिंग छात्रवृत्ति मिली है। अल्फा रांची जिले के पिस्का नगड़ी के कोलांबी गांव की रहने वाली हैं। पिता आशीष टोप्पो धर्मप्रचारक हैं। शेवनिंग छात्रवृत्ति यूके सरकार की अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार योजना है, उद्देश्य वैश्विक नेताओं को विकसित करना है। इसके लिए आवेदन की अवधि हर साल अगस्त से नवंबर तक होती है। इस वर्ष हजारों आवेदकों में से अल्फा का चयन किया गया। अल्फा ने बताया कि शेवनिंग छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए है। सितंबर में वह लंदन के लिए रवाना होंगी। अल्फा ने संत जेवियर्स कॉलेज रांची से ग्रेजुएशन करने के बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से शिक्षा प्राप्त की। दिल्ली में असंगठित क्षेत्रों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.