नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, व.सं.। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में शेरनी महागौरी के बचे दो शावक अस्पताल में भर्ती हैं। शावकों के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट को देखते हुए इन्हें चिड़ियाघर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिहाइड्रेशन और संक्रमण की शिकायत के बाद शावकों को भर्ती कराना पड़ा था। दोनों शावक डॉक्टरों की निगरानी में हैं। करीब 16 साल के बाद 27 अप्रैल को शेरनी 'महागौरी' ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो शावकों की मौत हो चुकी है। ऐसे में दोनों शावकों को सुरक्षित रखना चिड़ियाघर प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती है। इस बीच बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उद्यान में सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, अभी चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए बंद नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...