काशीपुर, दिसम्बर 9 -- जसपुर। शेरेटन इंटरनेशनल एकेडमी में 13 दिसंबर को साइंस कार्नीवल होगा। इसमें बच्चे अपने वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल प्रबंधक दीपक सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक चलेगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान के अलावा पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट आदि रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...