गया, जनवरी 23 -- शेरघाटी प्रखंड की श्रीरामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच और ईंट भट्ठा संचालक बेचू अंसारी और उनके भाई फेकू अंसारी के खिलाफ शेरघाटी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियुक्त बनाए गए सरपंच ने आरोपों को झूठा बताते हुए वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। यह मुकदमा आमस के हमजापुर गांव में रहने वाले कारोबारी तबरेज खां की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोप है कि श्रीरामपुर में स्थित ईंट भट्ठे के कमरे का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और अन्य कीमती सामान आदि दोनों भाई चुरा ले गए। फेकू अंसारी उसी भट्ठे पर मुंशी का काम भी कर रहे थे। इधर सरपंच बेचू अंसारी की ओर से वरीय पुलिस अधिकारियों को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले हमारे कारोबारी साझेदार हैं। जिस भट्ठे पर चोरी की बात कही गई है वह भी मेरा निजी भट्ठा है। साझेदारी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.