गया, दिसम्बर 8 -- शेरघाटी में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के नाम पर शुरू की गई कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे नगर परिषद के कर्मियों ने शहर के नई बाजार में बस स्टैंड के आसपास और गोलाबाजार रोड में शुमाली मोहल्ले के निकट खूब तोड़ फोड़ की। सड़क किनारे लगी गुमटियों को प्रशासन के लोग उठा ले गए और सड़कों को साफ किया गया। जीटी रोड के फ्लाइओवर के नीचे झोपड़ियां डालकर वाहनों की मरम्मत करने वाले लोगों को भी बेदखल कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई का नेतृत्व शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार कर रहे थे। बता दें कि इससे पूर्व नगर परिषद द्वारा दी गई नोटिसों के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गुमटियां-झोपड़ियां हटा ली थीं। इसके बावजूद कुछ लोग खाली पड़ी सरकारी जमीन पर झोपड़ियां लगाकर काम कर रहे थे। गोलाबाजार रोड में शुमाली मो...