गया, मार्च 17 -- शेरघाटी के लोदीशहीद और लोहार टोली मोहल्ले के निकट रविवार की शाम दो गुटों के लोगों के बीच हुई पथराव की घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पथराव की घटना में किसी के घायल या चोटिल होने की सूचना नहीं है। इससे पूर्व शेरघाटी के सीओ विक्रम सिंह की तहरीर पर शेरघाटी थाने में दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। शेरघाटी के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर में दोनों पक्ष के पांच-पांच लोग नामजद हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में लोदीशहीद के मो. सउद और लोहारटोली के सुभाष कुमार सहित तीन व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने सोमवार की दोपहर शेरघाटी थाने में शांति समिति के सदस्यों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.