बिजनौर, फरवरी 26 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्तों ने गांव भर में शिव बारात के साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में वाहनों पर मनमोहक झांकिया विराजमान रहीं। बुधवार को गांव भनोटी में छोटे मंदिर से महा शिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों ने शिव बारात निकाली। इससे पहले विधिवत पूजन अर्चना व हवन यज्ञ किया गया। शिव बारात में बाराती बने बच्चे रंग बिरंगी पोशाक में आकर्षक का केंद्र बने थे। वहीं शोभायात्रा में शामिल गौरा-शंकर, राधा-कृष्ण, गणेश भगवान सहित राम दरबार की झांकी बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवक थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा अपने परम्परागत मार्गो से होती हुई भवानी पर सम्पन्न हुई। शिव बारात का नेतृत्व जयदीप सिंह, भाजपा नेता धर्मवीर सिंह चौहान, डालचंद उज्जवल आदि ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्य...