जमशेदपुर, मार्च 12 -- शेयर मार्केट में पैसा डूब जाने के बाद सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह नीमरोड के रहने वाले संजीव कुमार (25) ने सोमवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजन उसे उठाने गए तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़ कर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां संजीव को फंदे से लटका पाया। उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव सोशल मीडिया में ऑनलाइन क्लास करवाता था। उसने अपना काफी पैसा शेयर ट्रेडिंग में लगाया था। नुकसान होने की वजह से वह काफी परेशान था। मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, उसकी एक बहन भी है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.