सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर युवकों से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस ने कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मधुपुर निवासी शशिकांत मौर्य ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि ग्राम कुड़ी में संजय कुमार निवासी बोदलपुर सिकारगंज, चकिया (चंदौली) द्वारा शेयर ट्रेडिंग का कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था, जहां वह भी पढ़ने जाता था। इसी दौरान कोचिंग संचालक ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर 50 प्रतिशत लाभ देने का झांसा दिया। झांसे में आकर शशिकांत ने 23 जुलाई 2025 से पांच अक्टूबर 2025 के बीच कुल 5 लाख रुपये, जिसमें 3 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से और 2 लाख रुपये नकद, निवेश के नाम पर दे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.