गोरखपुर, जनवरी 27 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार क्षेत्र के पकड़िहवा स्थित कृष्णा मैरिज लॉन-2 निवासी विकास कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इन्द्रजीत राय, उनकी पत्नी प्रियंका राय, उनके माता-पिता तथा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़ित विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ में कार्यरत हैं और उनके मकान के पास ही साले इन्द्रजीत राय और उनकी पत्नी प्रियंका राय का घर है। वर्ष 2021 में दोनों ने स्वयं को शेयर मार्केट से जुड़ा बताकर निवेश का भरोसा दिलाया। आरोप है कि 2 दिसंबर 2021 से 4 अप्रैल 2024 के बीच प्रियंका के गूगल अकाउंट और नगद के माध्यम से कुल 8 लाख 55 हजार 800 रुपये दिए गए। मई 2024 में 2 लाख 95 हजार 800 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 5 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप है कि 18 जून 2025 को रुपये मांगने पर आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.