मेरठ, दिसम्बर 16 -- शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मेरठ के युवक से 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने एक मोबाइल एप्लीकेशन का हवाला देकर यह वारदात अंजाम दी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए लगाया है। परतापुर निवासी युवक गुरुग्राम की बड़ी कंपनी में इंजीनियर है। युवक का बैंक खाता भी गुरुग्राम स्थित एक निजी बैंक में है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कुछ मैसेज आए। अनुभव ठाकुर और विजय कुमार नामक दो लोगों ने बताया उन्होंने अपना एप्लीकेशन बनाया है, जो शेयर बाजार में संभावनाओं को देखते हुए अलर्ट देता है। इससे ज्यादा फायदा होता है। यह भी बताया उनकी किताब भी लॉंच हुई है। इसी को लेकर युवक को यकीन हो गया और आरोपियों के द्वारा बताए खातों में 40 ...