गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सेक्टर-46 निवासी नीतीश गुप्ता से जालसाजों ने 11 लाख 24 हजार रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पूर्व थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में नीतीश गुप्ता ने बताया कि यह धोखाधड़ी का सिलसिला 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 12 जनवरी 2026 तक चला। इस दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर रातों-रात अमीर बनने के सपने दिखाए। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 11 लाख 24 हजार रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने अपने निवेश किए हुए पैसे और मुनाफे को वापस निकालने का प्रयास किया, तो उन्हें तकनीकी खराबी या टैक्स के नाम पर और पैसों की मांग की गई। संदेह होने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.