नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-5 निवासी महिला से शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर पीड़िता को झांसा में लिया था। फेज-1 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 निवासी निवेदिता शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पास 17 मार्च को अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि वह शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमा सकती हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें अपने झांसे में लेकर 18 मार्च को एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में बड़ी संख्या में लोग जुड़े थे। वे निवेश की रकम के साक्ष्य और उन्हें होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दे रहे थे। इससे निवेदिता को ग्रुप पर विश्वास हो गया। इसके बाद जालसाजों ने उनका प्रीफेंशिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.